टाटा मोटर्स ने अगस्त 2025 में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Tata Nexon पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर पेश किया है ग्राहक इस दौरान नेक्सन खरीदने पर अधिकतम 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं जिसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दोनों शामिल हैं नेक्सन अपने दमदार इंजन लग्जरी फीचर्स और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए जानी जाती है।
इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जेबीएल साउंड सिस्टम वायरलेस चार्जिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मौजूद हैं वहीं सेफ्टी के मामले में इसमें 6-एयरबैग्स ABS हिल असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये है जबकि टॉप मॉडल की कीमत 15.60 लाख रुपये तक हो जाती है।
Table of Contents
दमदार ऑफर के साथ आई Tata Nexon
अगर आप एक नई और प्रीमियम SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है टाटा मोटर्स ने अगस्त 2025 के लिए अपनी बेस्ट-सेलिंग SUV Tata Nexon पर शानदार ऑफर पेश किया है इस महीने ग्राहकों को नेक्सन खरीदने पर अधिकतम 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
ऑफर में कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दोनों शामिल हैं। हालांकि, यह डिस्काउंट आपके शहर और डीलरशिप के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है। ऐसे में खरीदने से पहले डीलर से ऑफर की पूरी जानकारी लेना जरूरी है।

दमदार और पॉवरफुल इंजन
Tata Nexon ग्राहकों के बीच अपनी मजबूती और दमदार इंजन विकल्पों की वजह से पॉपुलर है इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120bhp पावर और 170Nm टॉर्क जनरेट करता है इसके अलावा, SUV में 1.5-लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन मौजूद है, जो 110bhp पावर और 260Nm टॉर्क देता है इंजन परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों के मामले में यह SUV मिडिल क्लास फैमिली की पसंद बन चुकी है।

इंटीरियर में है एक दम अच्छी
टाटा नेक्सन का इंटीरियर फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं है इसमें ग्राहकों को 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, क्रूज़ कंट्रोल, हाइट एडजेस्टेबल सीट्स और जेबीएल साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं इन सबके कारण ड्राइविंग का अनुभव और भी शानदार हो जाता है।

फीचर्स और ग्लोबल NCAP रेटिंग
भारत में फैमिली कार खरीदने वालों के लिए सेफ्टी सबसे बड़ा फैक्टर होता है, और इस मामले में टाटा नेक्सन ने खुद को साबित किया है इस SUV में स्टैंडर्ड 6-एयरबैग्स, ABS तकनीक, हिल असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में टाटा नेक्सन को फाइव-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे मिड-साइज SUV सेगमेंट में सबसे भरोसेमंद कार बनाती है।
क्या है इसकी भारत में कीमत
टाटा नेक्सन की कीमत भारतीय बाजार में 8 लाख रुपये से शुरू होकर 15.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है ऐसे में इस प्राइस रेंज में मिल रहे डिस्काउंट के बाद यह SUV और भी किफायती हो जाती है सेगमेंट में यह SUV Hyundai Venue, Kia Sonet और Maruti Brezza जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देती है।
यह भी पढ़े:- Tata Punch New Car Model 2025: लाख रुपए की कीमत पर स्टाइलिश SUV अब और भी दमदार जानिए फीचर्स और कीमत








