Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

जीएसटी कटौती पर 22 सितंबर को Mahindra Scorpio N कितनी सस्ती हो जाएगी नई गाड़ी

Mosma Follow
जीएसटी कटौती पर 22 सितंबर को Mahindra Scorpio N कितनी सस्ती हो जाएगी नई गाड़ी
Join WhatsApp Channel

Mahindra Scorpio N: 22 सितंबर से लागू होने वाली GST कटौती के बाद महिंद्रा की सबसे पॉपुलर SUV Mahindra Scorpio N अब पहले से काफी सस्ती हो जाएगी केंद्र सरकार ने SUVs और बड़ी गाड़ियों पर लगने वाले GST और सेस में बदलाव किया है, जिससे ग्राहकों को सीधे फायदा मिलेगा पहले इस दमदार SUV पर 48% तक टैक्स लगता था जिसमें GST और सेस दोनों शामिल थे लेकिन नई टैक्स पॉलिसी के तहत सेस पूरी तरह हटा दिया गया है और GST सिर्फ 40% कर दिया गया है इसका मतलब है कि Scorpio N की कीमत में अब सीधे 1.45 लाख रुपये तक की कमी आएगी।

अब जब यह SUV और सस्ती हो गई है, तो इसकी मांग और बढ़ने की उम्मीद है अगर आप लंबे समय से Scorpio N खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह आपके लिए सही मौका है। नई कीमतों का फायदा उठाकर आप इस दमदार SUV को पहले से कम दामों में खरीद सकते हैं

Mahindra Scorpio N GST

भारत सरकार ने हाल ही में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान करते हुए गाड़ियों पर लगने वाले GST में कटौती की है पहले SUVs और बड़ी गाड़ियों पर 28% GST और सेस मिलाकर लगभग 45-50% टैक्स देना पड़ता था लेकिन अब इस नई टैक्स पॉलिसी के तहत सेस को पूरी तरह हटा दिया गया है और GST को सिर्फ 40% कर दिया गया है इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा क्योंकि अब SUVs की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होगा और सबसे बड़ा फायदा Mahindra Scorpio-N जैसी दमदार गाड़ियों पर देखने को मिलेगा।

Mahindra Scorpio N कार

महिंद्रा की Scorpio N भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUVs में से एक है इसे लोग इसके मस्कुलर डिजाइन, दमदार रोड प्रेजेंस और पावरफुल इंजन की वजह से पसंद करते हैं इस कार में 1500 CC से ज्यादा का इंजन दिया गया है, जिस पर पहले लगभग 48% टैक्स लगता था लेकिन GST कटौती के बाद अब इस पर सिर्फ 40% टैक्स लगेगा इसका मतलब है कि इस SUV की कीमत में सीधे 8% तक की गिरावट आएगी।

22 सितंबर से कितनी सस्ती होगी

नई टैक्स व्यवस्था लागू होने के बाद Mahindra Scorpio N की कीमत में 1.45 लाख रुपये तक की कटौती हो जाएगी पहले इस पर ज्यादा टैक्स लगने के कारण कीमतें ऊंची थीं, लेकिन अब यह SUV पहले से ज्यादा किफायती हो जाएगी यह बदलाव खासकर उन ग्राहकों के लिए खुशखबरी है, जो लंबे समय से Scorpio N खरीदने का प्लान बना रहे थेअब उन्हें इस गाड़ी को खरीदने में बड़ी बचत होने वाली है।

Mahindra की अन्य SUVs पर भी मिलेगा फायदा

सिर्फ Scorpio N ही नहीं, बल्कि Mahindra की दूसरी SUVs पर भी GST कटौती का सीधा असर देखने को मिलेगा। उदाहरण के तौर पर Mahindra Scorpio Classic की कीमत में 1.01 लाख रुपये की कमी आई है। वहीं, कंपनी की फ्लैगशिप SUV XUV700 पर भी 1.43 लाख रुपये तक की बचत होगी। इसके अलावा Mahindra Thar Roxx को खरीदने वाले ग्राहकों को 1.33 लाख रुपये तक का फायदा मिलेगा। यानी 22 सितंबर से महिंद्रा की लगभग हर SUV पहले से काफी सस्ती हो जाएगी।

महिंद्रा ने पहले ही किया था ऐलान

हालांकि सरकार का नया GST स्लैब 22 सितंबर से लागू होगा, लेकिन Mahindra ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए 6 सितंबर से ही नई कीमतों की घोषणा कर दी थी। इसका मतलब है कि ग्राहक पहले से ही इन गाड़ियों को कम दाम में खरीद पा रहे हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होगा और इसके बाद कीमतों में आई कटौती का फायदा पूरे देश के ग्राहकों को मिलेगा।

ऑटो सेक्टर में बढ़ेगी बिक्री

GST कटौती से महिंद्रा समेत पूरी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को बड़ा फायदा होगा। SUVs और बड़ी गाड़ियां पहले महंगे टैक्स के कारण कई लोगों की पहुंच से बाहर थीं। लेकिन अब जब ये गाड़ियां 1-2 लाख रुपये तक सस्ती हो गई हैं, तो ग्राहक बड़ी संख्या में इन्हें खरीदने के लिए आगे आएंगे। इससे न सिर्फ Mahindra की बिक्री बढ़ेगी बल्कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी नई जान आ जाएगी।

ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप लंबे समय से Mahindra Scorpio N खरीदने का सपना देख रहे थे, तो अब यह आपके लिए सही मौका है। नई कीमतें महिंद्रा के सभी डीलरशिप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लागू हो चुकी हैं। 22 सितंबर के बाद आधिकारिक तौर पर GST कटौती का असर और साफ नजर आएगा। ऐसे में यह सही समय है कि आप अपनी पसंदीदा SUV को बुक करें और 1.45 लाख रुपये तक की बचत करें।

Mahindra Scorpio N : 2198 cc के दमदार इंजन नया लुक जानिए क्या है कीमत
नए फीचर्स और अपडेट के साथ लॉन्च हुआ Mahindra Bolero Neo की नई 2025 मॉडल कार, मिलेगा बेहद दमदार इंजन
Mahindra Scorpio New Car Model 2025: इंडियन मार्केट में सभी को टक्कर देने सस्ते कीमत पर आ रही दमदार

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!