Mahindra XUV 3XO 2025 : दोस्तों महिंद्रा एक ऐसी कंपनी है जिनकी गाड़ियां भारतीय बजार में सबसे ज्यादा बिकी जाती हैं अभी हाल ही में भारत सरकार ने अपनी नई जीएसटी 2.0 के तहत हर ऑटोमोबाइल सेक्टर में जीएसटी काम करने का फैसला लिया है जिसमें ग्राहकों को काफी ज्यादा फायदा होने वाला है 6 सितंबर 2025 से ग्राहकों को इसका सीधा फायदा मिलेगा खासतौर पर कंपनी की पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा XUV 3XO की कीमतों में भारी कटौती हुई है। जीएसटी दरों में कमी आने से 4 मीटर से छोटी SUVs पर जीएसटी टैक्स स्लैब घटा दिया गया है।
जिसका सबसे बड़ा फायदा XUV 3XO खरीदारों को होगा। इस गाड़ी के पेट्रोल वेरिएंट पर अब 1.39 लाख रुपये तक और डीजल वेरिएंट पर 1.56 लाख रुपये तक की बचत हो रही है। कंपनी ने अपने बेस वेरिएंट MX1 की कीमत में ही 70,600 रुपये तक की कटौती कर दी है, जिसके बाद इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 7.30 लाख रुपये रह गई है।
XUV 3XO में 5-स्टार NCAP सेफ्टी रेटिंग, 6 एयरबैग्स, ट्विन HD इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल क्लस्टर और 7-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इस SUV में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2 लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है।
Table of Contents
Mahindra XUV 3XO GST 2.0
भारत सरकार की नई GST 2.0 नीति ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा बदलाव किया है। महिंद्रा ने अपने ग्राहकों को इस सुधार का पूरा फायदा देने का ऐलान किया है। 6 सितंबर 2025 से XUV 3XO की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। 4 मीटर से छोटी SUVs पर टैक्स घटाए जाने से कंपनी की इस बेस्टसेलर SUV की कीमत अब पहले से ज्यादा कम हो गई है।
कितनी सस्ती हुई XUV 3XO?
जीएसटी दरों में बदलाव के बाद Mahindra XUV 3XO के पेट्रोल वेरिएंट में 1.39 लाख रुपये तक और डीजल वेरिएंट में 1.56 लाख रुपये तक की कटौती हुई है। कंपनी का बेस वेरिएंट MX1 पेट्रोल अब सिर्फ 7.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। पहले यह SUV महंगी पड़ती थी, लेकिन अब कीमतों में आई कटौती के बाद यह और भी वैल्यू फॉर मनी बन गई है।
फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास
Mahindra XUV 3XO अपने सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है। इसमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ट्विन HD इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 7-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसमें 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग और 6 एयरबैग्स दिए गए हैं, जो इसे फैमिली कार के लिए सेफ्टी काफी अच्छी दी गयी है।
Mahindra XUV 3XO का माइलेज
महिंद्रा XUV 3XO का माइलेज उसके अलग-अलग इंजन वेरिएंट्स पर निर्भर करता है कंपनी ने इसमें तीन पावरट्रेन ऑप्शंस दिए हैं सबसे पहले बात करें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की, तो यह लगभग 18 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है वहीं इसका ज्यादा पावरफुल 1.2 लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन करीब 17 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर तक का एवरेज देता है अगर आप ज्यादा फ्यूल इफिशिएंसी चाहते हैं तो इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह 20 से 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
महिंद्रा ने XUV 3XO को तीन इंजन विकल्पों में पेश किया है पहला 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 109 bhp पावर और 200 Nm टॉर्क जनरेट करता है दूसरा 1.2 लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 129 bhp पावर और 230 Nm टॉर्क देता है वहीं, डीजल विकल्प में 1.5 लीटर इंजन शामिल है, जो 115 bhp की ताकत और 300 Nm का टॉर्क देता है इन इंजन ऑप्शंस के साथ 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और AMT गियरबॉक्स भी दिया जाता है।










