नई Mahindra Bolero Neo 2025 Facelift भारतीय बाजार में लॉन्च होने को तैयार है टेस्टिंग के दौरान इसके नए डिजाइन और अपडेटेड फीचर्स सामने आ चुके हैं इसमें पहले वाला ही 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर mHawk 100 टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो 100 BHP की पावर और 260 Nm टॉर्क जनरेट करता है कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा, साथ ही ऑटोमैटिक (AMT) वेरिएंट लाने की भी उम्मीद है नई बोलेरो नियो में बड़ा 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो-एप्पल कारप्ले, वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जिंग और कीलेस गो सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिलेगा, जिसमें नया फ्रंट ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड लाइट्स शामिल होंगे कीमत फिलहाल 9.97 लाख से 12.18 लाख रुपये तक है, लेकिन फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च के बाद थोड़ी बढ़ सकती है साथ ही महिंद्रा ने कंफर्म किया है कि 2026 में नई जनरेशन की बोलेरो और बोलेरो EV भी लॉन्च की जाएगी, जो कंपनी के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगी।
Table of Contents
Mahindra Bolero Neo 2025 Facelift
महिंद्रा ने हमेशा अपनी बोलेरो सीरीज को भारतीय ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद और मजबूत SUV के रूप में पेश किया है 2025 में इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च होने की पूरी तैयारी है इस बार कंपनी ने डिजाइन में बदलाव के साथ-साथ फीचर्स को भी और ज्यादा मॉडर्न बनाने पर ध्यान दिया है नई बोलेरो नियो को भारतीय बाजार में खासकर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो स्टाइलिश लुक्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस और सस्ती मेंटेनेंस वाली SUV चाहते हैं।
Mahindra Bolero डिजाइन में अपडेट्स
नई Mahindra Bolero Neo Facelift को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है हालांकि, इसके फ्रंट हिस्से को पूरी तरह ढककर रखा गया था, लेकिन बाकी डिजाइन डिटेल्स सामने आ गए हैं इसमें नया ग्रिल ज्यादा स्लैट्स के साथ दिया जाएगा और अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी अपडेट किया गया है हालांकि अलॉय साइज और टायर प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा इसके अलावा सिग्नेचर अपराइट स्टांस, हेडलैम्प और फॉग लैम्प असेंबली, रियर टेललैम्प और टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील पहले की तरह बरकरार रहेंगे।
केबिन और इंटीरियर फीचर्स
2025 बोलेरो नियो का इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक-फ्रेंडली होने वाला है इसमें बड़ा 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा इसके अलावा कार में वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जिंग पैड, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स भी मिल सकते और महिंद्रा ने ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए इंटीरियर में हाई-क्वालिटी मैटेरियल का इस्तेमाल करने की भी संभावना जताई है।
Bolero दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
नई बोलेरो नियो में इंजन के मामले में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है इसमें वही 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर mHawk 100 टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो 100 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा खास बात यह है कि इस बार महिंद्रा इसमें ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स का विकल्प भी दे सकती है इससे उन ग्राहकों को फायदा होगा, जो शहर के ट्रैफिक में आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव चाहते हैं SUV का रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सिस्टम और 4X2 कॉन्फ़िगरेशन पहले की तरह ही रहेगा।
Mahindra Bolero Neo कीमत
अभी के समय में Mahindra Bolero Neo की कीमत 9.97 लाख रुपये से शुरू होकर 12.18 लाख रुपये तक जाती है यह कीमत वेरिएंट और शहर के हिसाब से बदल सकती है हालांकि, फेसलिफ्ट मॉडल के आने के बाद कीमत में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि इसमें नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी जोड़ी जा रही है महिंद्रा इसे अभी भी मिड-रेंज SUV सेगमेंट में रखेगी, ताकि यह ग्राहकों के लिए वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बनी रहे।










