एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने अपनी सबसे किफायती और स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV 2025 को भारत में लॉन्च कर दिया है इस कार की शुरुआती कीमत बैटरी रेंटल प्रोग्राम के साथ सिर्फ ₹4.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है जिससे यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक बन गई है।
कंपनी ने इस मॉडल को नए सेफ्टी कम्फर्ट और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स से दिए है अब इसमें रियर पार्किंग कैमरा पावर फोल्डिंग ORVMs, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेकिंग सिस्टम और क्रीप मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
नई Comet EV 2025 में 17.4 kWh बैटरी पैक मिलता है जो सिंगल चार्ज पर लगभग 230 किलोमीटर की दमदार रेंज देता है साथ ही, कंपनी इस बैटरी पर 8 साल या 1.2 लाख किलोमीटर की वारंटी भी ऑफर कर रही है कार 5 वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी जिनकी कीमत ₹7 लाख से ₹9.81 लाख तक है इसके अलावा एक स्पेशल Blackstorm Edition भी लॉन्च हुआ है।
Table of Contents
MG Comet EV भारत में नई शुरुआत
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार लगातार तेजी से बढ़ रहा है और इसी के चलते JSW MG Motor India ने अपनी सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV का 2025 वर्जन लॉन्च किया है कंपनी ने इसे न केवल अफोर्डेबल बनाया है बल्कि इसमें ऐसे एडवांस फीचर्स भी जोड़े हैं, जो ग्राहकों को अट्रैक्टिव करेंगे 2024 में इस कार की बिक्री में 29% की वृद्धि हुई थी और अब नए अपडेट्स के साथ यह कार 2025 में और भी ज्यादा बिक्री होने की उम्मीद रखती है।
MG Comet EV 2025 की कीमत और वैरिएंट्स
नई एमजी कॉमेट ईवी 2025 को कुल पांच वैरिएंट्स में पेश किया गया है इनमें Executive, Excite, Excite Fast Charge, Exclusive और Exclusive Fast Charge शामिल हैं इनकी कीमतें ₹7 लाख से लेकर ₹9.81 लाख तक रखी गई हैं इसके अलावा कंपनी ने खास Blackstorm Edition भी लॉन्च किया है, जिसे केवल ₹11,000 देकर बुक किया जा सकता है सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी ने बैटरी रेंटल प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिसके तहत इस कार की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹4.99 लाख हो जाती है, जिससे यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में शुमार हो जाती है।
MG Comet EV 2025 का डिजाइन और स्टाइल
MG Comet EV अपने बॉक्सी और मॉडर्न डिजाइन के लिए जानी जाती है यह कार शहर की सड़कों पर अपनी स्टाइलिश लुक और कॉम्पैक्ट साइज की वजह से सबसे अलग दिखती है 2025 वर्जन में कंपनी ने इसके डिजाइन को और भी आकर्षक बनाया है नए हेडलैम्प्स, मॉडर्न ग्रिल और ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में दिए गए डार्क टच इसे ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देते हैं कॉम्पैक्ट होने के बावजूद यह कार अंदर से काफी स्पेशियस दिया गया है।
बैटरी और रेंज: 230 KM की दमदार परफॉर्मेंस
2025 MG Comet EV में 17.4 kWh की बैटरी पैक दी गई है यह बैटरी सिंगल चार्ज पर लगभग 230 किलोमीटर की रेंज देती है, जो शहर की ड्राइविंग और डेली यूज के लिए एकदम अच्छी है इस कार के फास्ट चार्जिंग वैरिएंट्स भी उपलब्ध हैं, जिससे चार्जिंग का समय काफी कम हो जाता है बैटरी की भरोसेमंद क्वालिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी इस पर 8 साल या 1.2 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है।
MG Comet EV 2025 के नए सेफ्टी फीचर्स
नई Comet EV को सेफ्टी के मामले में भी अपग्रेड किया गया है इसमें अब रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है, जिससे पार्किंग और रिवर्सिंग बेहद आसान हो गई है साथ ही पावर फोल्डिंग ORVMs भी दिए गए हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक तरीके से एडजस्ट होते हैं मुश्किल रास्तों पर कार को बैलेंस में रखने के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेकिंग सिस्टम जोड़ा गया है।











