Toyota Urban Cruiser BEV: टोयोटा भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है, जो कि Urban Cruiser BEV के नाम से जानी जाएगी। यह गाड़ी सीधे तौर पर Tata Nexon EV, Hyundai Kona EV और MG ZS EV को चुनौती देने के लिए तैयार है। इसमें मिलेगा आपको शानदार लुक, शानदार बैटरी रेंज (500 किमी तक), प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस फीचर्स और मजबूत सेफ्टी सिस्टम। 2025 के मध्य तक इसके भारतीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है,
जिसकी कीमत लगभग ₹15 से ₹17 लाख हो सकती है। कार को मारुति सुज़ुकी के Gujarat प्लांट में तैयार किया जाएगा। अगर आप एक फ्यूचरिस्टिक, भरोसेमंद और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
Table of Contents
Toyota Urban Cruiser BEV
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार दिन-प्रतिदिन तेज़ी से बढ़ रहा है और अब जापानी ऑटो जायंट Toyota भी इस रेस में शामिल होने जा रही है। कंपनी भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2025 के मध्य में लॉन्च करने जा रही है, जिसे ‘Urban Cruiser BEV’ के नाम से पेश किया जाएगा।
यह वही गाड़ी है जो मारुति सुज़ुकी के eVX प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसे भारत में ही तैयार किया जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इस नई इलेक्ट्रिक SUV से जुड़ी हर जरूरी जानकारी स्टाइल से लेकर परफॉर्मेंस तक।
Toyota Urban Cruiser BEV डिजाइन
Toyota Urban Cruiser BEV को एक स्टाइलिश और बोल्ड इलेक्ट्रिक SUV के रूप में पेश किया जाएगा, जिसमें मॉडर्न डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें LED हेडलाइट्स, स्लिक DRLs, एरोडायनामिक एलॉय व्हील्स और फुली क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल मिलेगा, जिससे इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक मिलेगा। इसका डिजाइन यूथ सेंट्रिक होगा, ताकि युवा खरीदारों को आकर्षित किया जा सके। साइड प्रोफाइल में शार्प कैरेक्टर लाइन्स और रियर में कनेक्टेड टेललाइट्स इसे खास बनाते हैं। कुल मिलाकर, Urban Cruiser BEV ना सिर्फ एक EV है बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट भी बनने जा रही है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV परफॉर्मेंस और बैटरी रेंज
परफॉर्मेंस की बात करें तो Toyota Urban Cruiser BEV दो बैटरी विकल्पों के साथ लॉन्च की जाएगी। पहला विकल्प 49 kWh का है, जो लगभग 350 किमी तक की रेंज देगा। वहीं दूसरा विकल्प 61 kWh का होगा, जिसकी रेंज लगभग 500 किमी तक हो सकती है। इन दोनों बैटरियों को LFP टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है, जो न सिर्फ किफायती है बल्कि सुरक्षित भी है।
इसे पावर देने के लिए 106 kW (लगभग 142 HP) की इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं टॉप वेरिएंट में डुअल मोटर सेटअप भी मिलने की उम्मीद है, जो 181 HP की ताकत और 300 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। हालांकि, शुरुआत में भारतीय बाजार में इसका केवल बेस और मिड वेरिएंट ही लॉन्च किया जाएगा।
टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV इंटीरियर
Toyota Urban Cruiser BEV का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम होगा। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट मिलेगा, साथ ही कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध होगी।
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट (10-वे), सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और एम्बिएंट लाइटिंग इसे और भी खास बनाएंगे। रियर सीट्स को स्लाइड और रिक्लाइन किया जा सकेगा, जिससे लंबी दूरी की यात्राएं और भी आरामदायक हो जाएंगी। कुल मिलाकर, Toyota की यह पहली EV आराम और स्टाइल का बेहतरीन संगम होगी।
टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV लॉन्च और कीमत
Toyota Urban Cruiser BEV को भारत में 2025 साल के अंत में में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसका उत्पादन मारुति सुज़ुकी के गुजरात स्थित हंसलपुर प्लांट में किया जाएगा। यह कार पूरी तरह मेड-इन-इंडिया होगी, जिससे इसकी कीमत पर भी नियंत्रण रहेगा।
कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹15 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट की कीमत ₹17 लाख तक जा सकती है। इसकी कीमत इसे Tata Nexon EV, Hyundai Kona EV और MG ZS EV के बीच में एक मजबूत विकल्प बनाती है।