Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

जीएसटी रिफॉर्म्स के बाद और भी सस्ती होगी TVS Sport देश की सबसे सस्ती बाइक

Mosma Follow
जीएसटी रिफॉर्म्स के बाद और भी सस्ती होगी TVS Sport देश की सबसे सस्ती बाइक
Join WhatsApp Channel

अगर आप एक किफायती और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक की तलाश में हैं तो TVS Sport आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 70 kmpl से ज्यादा का माइलेज देती है और कम्यूटर सेगमेंट में सबसे भरोसेमंद विकल्पों में गिनी जाती है। भारत सरकार के नए GST Reforms 2025 के बाद 350cc तक की बाइक्स पर टैक्स घटकर 28% से सिर्फ 18% रह जाएगा। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा और TVS Sport Price अब और भी कम हो जाएगी।

अभी इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59,950 रुपये है लेकिन 22 सितंबर के बाद यह घटकर लगभग 55,000 रुपये रह जाएगी। यानी ग्राहकों को सीधे तौर पर करीब 5,000 रुपये की बचत होगी। ऑन-रोड कीमत की बात करें तो अभी दिल्ली में इसका बेस वेरिएंट करीब 72,000 रुपये और टॉप वेरिएंट 86,000 रुपये में मिलता है।

लेकिन जीएसटी कटौती के बाद यह और सस्ता हो जाएगा। आसान EMI Plan के तहत आप सिर्फ 10,000 रुपये डाउन पेमेंट देकर यह बाइक घर ला सकते हैं और हर महीने करीब 2,000 रुपये की EMI देकर आप इस गाड़ी को ले सकते है।

TVS Sport जीएसटी रिफॉर्म्स

भारत सरकार जल्द ही जीएसटी रिफॉर्म्स लागू करने जा रही है, जिसका सीधा असर टू-व्हीलर की कीमतों पर पड़ेगा खासकर 350 सीसी तक की बाइक्स पर अब 28% की जगह सिर्फ 18% जीएसटी लगेगा इसका मतलब है कि अब देश की सबसे पॉपुलर और माइलेज बाइक TVS Sport और भी सस्ती हो जाएगी।

TVS Sport बाइक कितनी सस्ती होगी

अभी TVS Sport की शुरुआती कीमत 59,950 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस पर 28% जीएसटी लगता है, लेकिन 22 सितंबर से लागू होने वाले नए टैक्स रेट के बाद यह दर 18% रह जाएगी। इसका सीधा मतलब है कि बाइक की कीमत में करीब 10% कीमत कम हो जाएगी नए रेट के हिसाब से इसकी कीमत घटकर 55,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रह जाएगी। यानी ग्राहकों को खरीदारी के समय लगभग 5,000 रुपये तक की बचत होगी।

ऑन-रोड कीमत में कितना फर्क पड़ेगा

दिल्ली जैसे बड़े शहरों में TVS Sport के बेस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत अभी करीब 72,000 रुपये है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट जिसमें अलॉय व्हील और सेल्फ-स्टार्ट की सुविधा मिलती है उसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 86,000 रुपये है नए जीएसटी लागू होने के बाद यह कीमत और कम हो जाएगी जिससे बजट कंज्यूमर्स के लिए यह गाड़ी लेना और आसान होगा।

टीवीएस स्पोर्ट गाड़ी का माइलेज

TVS Sport को हमेशा से ही हाई माइलेज बाइक के तौर पर पहचाना जाता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 70 kmpl से ज्यादा माइलेज मिलता है। इसके अलावा इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो इसे खराब सड़कों पर भी आरामदायक बनाते हैं। इसकी टॉप स्पीड 90 kmph तक जाती है, जो इसे कम्यूटर सेगमेंट में बैलेंस्ड और भरोसेमंद गाड़ी है।

किन बाइक्स से है मुकाबला

भारतीय बाजार में TVS Sport का सीधा मुकाबला Hero HF 100, Honda CD 110 Dream और Bajaj CT 110X जैसी बाइक्स से है। हीरो की HF 100 में 97.6 सीसी का इंजन मिलता है और कंपनी इसे लगातार अपडेट करती रहती है। होंडा की CD 110 Dream भी अपनी स्मूथनेस और माइलेज के लिए जानी जाती है वहीं बजाज CT 110X मजबूती और रफ-टफ लुक की वजह से ग्रामीण इलाकों में काफी पॉपुलर है।

EMI पर कितनी आसान होगी खरीदारी

अगर आप TVS Sport बेस वेरिएंट को दिल्ली में खरीदते हैं और सिर्फ 10,000 रुपये डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी की रकम के लिए आपको लगभग 62,000 रुपये का लोन लेना होगा और जिस पर ब्याज दर 9.7% है और इस हिसाब से आपको तीन सालों तक हर महीने करीब 2,000 रुपये की ईएमआई देनी होगी।

यह भी पढ़े : सिर्फ ₹99,900 में लॉन्च हुआ TVS Orbiter का पॉवरफुल स्कूटर 158 KM रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ क्रूज कंट्रोल

जीएसटी रिफॉर्म्स के बाद और भी सस्ती होगी TVS Sport देश की सबसे सस्ती बाइक
TVS Radeon New Bike 2025 हीरो स्प्लेंडर से भी कम कीमत पर दमदार इंजन शानदार माइलेज के साथ मार्केट में तहलका मचा रही
मात्र ₹1385 की भारी सस्ती किस्तों पर मार्केट में एंट्री TVS Fiero 125 New Bike 125cc के दमदार इंजन बढ़िया माइलेज के साथ

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!